सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ सोने का आभूषण
सोहागपुर मंगल भवन पार्क में बच्चों को घुमाने आई एक महिला का सोने का आभूषण गुम हो गया, जिसे सोहागपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजकर वापस दिला दिया। जानकारी के अनुसार, गुर्जरखेड़ी निवासी रिंकी पटेल अपने बच्चों के साथ मंगल भवन पार्क आई थीं। इस दौरान उनके गले में पहनी करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की मनचली टूटकर पार्क में कहीं गिर गई। घटना की सूचना उन्होंने थाना स