सासनी: तहसील सासनी में समाधान दिवस का आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं और निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Sasni, Hathras | Oct 18, 2025 जनपद हाथरस की तहसील सासनी पर अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।