सिंगरौली: सिंगरौली कांग्रेस को 10 साल बाद मिला नया शहर अध्यक्ष: प्रवीण सिंह चौहान शहर और सरस्वती सिंह मरकाम ग्रामीण अध्यक्ष बनीं
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज जिला और ग्रामीण अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें सिंगरौली जिले में भी बदलाव देखने को मिला है। युवा नेता प्रवीण सिंह चौहान को कांग्रेस का नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सरस्वती सिंह मरकाम को सौंपी गई है।इस घोषणा के बाद प्रवीण सिंह के कार्यालय में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।