उरई: जिला न्यायालय ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल कारावास की सुनाई सज़ा
Orai, Jalaun | Mar 6, 2024 जिला न्यायालय ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। लगभग 1 वर्ष पहले एक व्यक्ति ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और लगभग 1 वर्ष तक इस केस का ट्रायल चला। जिसके बाद जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार करते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।