बतौली: NH-43 पर लालमाटी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 29 जून 2026 दिन सोमवार को सुबह 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच रविवार देर रात एक और दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बतौली और सेदम के बीच लालमाटी के पास तीन युवक स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक को साइड देते समय उनकी स्कूटी सामने से आ रही पिकअप वाहन से टकराया गई।