भादरा के खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का ब्लॉक स्तरीय समारोह विधायक संजीव बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मार्च-पास्ट व पीटी प्रदर्शन किया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।