घाटशिला के जेसी हाई स्कूल स्थित आशा ऑडिटोरियम में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की आंचलिक समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय बंग साहित्य एवं संस्कृति उत्सव रविवार को शाम 5 बजे संपन्न हुआ। साहित्यकारों ने बंगाली भाषा की वर्तमान चुनौतियों और मातृभाषा शिक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर चिंता व्यक्त की।