शाजापुर: दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज, पति समेत 5 फरार
शाजापुर जिले के महिला थाने में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपी मीरकला बाजार, कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पीड़िता का आरोप है कि परिवार के सभी सदस्यों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौच की। उन्होंने मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।फिलहाल सभी पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।