खजनी: सिकरीगंज में चोरी करते हुए युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, कंपनी कर्मचारियों ने पुलिस को सौंपा, आरोपी पर केस दर्ज
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के नकौड़ी गांव स्थित एपको इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप से स्टील के यू-जैक चुराते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। कंपनी के कर्मचारियों ने 12 जनवरी 2026 को उसे पकड़ा और बाद में कंपनी के अधिकारी ने उसे सिकरीगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।