मुरैना नगर: मुरैना: अवैध ठेके पर महिलाओं का तांडव, शटर तोड़ने का प्रयास, सड़क जाम और ठेका फूंकने की चेतावनी!
मुरैना के गड़ोरापुरा में महिलाओं ने अवैध शराब ठेके के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।हाथों में लाठी लेकर ठेके पर पहुंचीं,ठेके वाला फरार हो गया।महिलाओं ने ताला तोड़ने की कोशिश की और स्टेट हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि ठेका बंद न हुआ तो आग लगाने तक को तैयार हैं।पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची और हाईवे खुलवाया।यह विरोध अपने घर और परिवार की सुरक्षा के लिए था।