मथुरा: मातम में बदली खुशियां, बहन की ननद की शादी से लौट रहे पिता-पुत्र का एक्सीडेंट, पिता की मौत, मासूम बेटे की टूटी टांग
हादसा मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास का है। राया के नगला पिसुआ निवासी संजय अपने बेटे शिवा के साथ अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात जब दोनों पिता-पुत्र बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन काल बनकर आया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी