सिराथू: इटावा से महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो को कनवार बॉर्डर पर ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल, तीन को रेफर किया मेडिकल कॉलेज
सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनवार बॉर्डर पर शुक्रवार एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया है।इटावा के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे।स्कॉर्पियो सवार पाँच श्रद्धालुओं को चोटें आई है।इन घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सिराथू सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया है।तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।