नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है!
मन का विश्वास, रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है!
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती!
27.4k views | Madhya Pradesh, India | Apr 30, 2023