बिधूना: न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी सीआरपीएफ जवान की मौत, जम्मू में थी जवान की तैनाती
अछल्दा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को गांव बीरपुर के पास डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। जवान के पास मिले आईकार्ड व टिकट से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।