बूंदी: बालचंद पाड़ा महात्मा गांधी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया
Bundi, Bundi | Nov 21, 2024 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में चतुर्थ जिला स्तरीय योग ओलंपियाड महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, बालचंद पाड़ा में आयोजित हुआ।कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजयभान सिंह चौहान ने बताया जिले के समस्त राजकीय,गैर राजकीय,स्वामी विवेकानंद मॉडल व कस्तूरबा गाँधी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।जिलेभर से विभिन्न आयु वर्ग में 12 दलों ने भाग लिया।