चंदनकियारी प्रखंड के बारकामा सहित अन्य गांवों में आज मंगलवार को आस्था का अद्भुत नजारा दिखा गया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि बारकामा, कोड़िया, गौरीग्राम, साबड़ा, बोरियाडीह, बोगुला, अद्रकुड़ी समेत कई गांवों में पारंपरिक चड़क पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई।