बेरो: बेड़ो प्रखंड के कई गांवों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
Bero, Ranchi | Apr 30, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेड़ो इकाई द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को लेकर बेड़ो प्रखंड के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनाने के लिए पत्रक बांटकर वोट का महत्व बताया गया।