बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन, नगर विधायक हुए शामिल
गांधी स्टेडियम में रविवार की दोपहर 1:00 बजे राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक कुंदन कुमार शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बेगूसराय के युवा लगातार राज्य और देश में नाम रोशन कर रहे हैं.