तारानगर: तारानगर में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती, माल्यार्पण कर बाबा साहब को किया नमन, ₹13 लाख से होगा सर्किल का सौंदर्यकरण
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई। जांगिड़ ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर सर्किल पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।