कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने उज्जैन में भाजपा कार्यालय के सामने शनिवार 4:00 के लगभग पुतला दहन किया इस दौरान नगर निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला यादव ने नेतृत्व किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि ऐसे बयान देने वाले विधायक को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए