ऊँचेहरा के तिघरा मोड़ स्थित विंध्या रिफाइनरी में बड़ा हादसा, 33 केवी करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत।ऊँचेहरा क्षेत्र के तिघरा मोड़ स्थित विंध्या रिफाइनरी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। आग लगने के दौरान भागते समय ऑपरेटर दिलवार सिंह परिहार (पिता गोपाल सिंह परिहार), निवासी तिघरा, 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे वे जिंदा जल गए हैं।