मनेर: बस्ती: मार्ग निर्माण से सड़क पर मलबा, लोगों की परेशानी बढ़ी, गिरकर हुए घायल
Maner, Patna | Apr 18, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस्ती मार्ग स्थित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर पुराने सड़क को तोड़कर सड़कों पर रखे गए मलवे को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरकर अब तक कई लोग घायल हो गए हैं। जिसे लेकर लोगों ने नगर प्रशासन से इसकी शिकायत की है। शनिवार की दोपहर 3:15 के करीब का मामला है।