मिर्ज़ापुर: जनपद में धोबी घाट की मांग को लेकर विंध्य रजक धोबी सुधार समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जनपद मिर्जापुर में धोबी घाट की मांग को लेकर विंध्य रजक धोबी सुधार समिति द्वारा गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा गया। सदस्यों ने कहा कि जनपद मिर्जापुर में एक भी धोबी घाट न होने से समाज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिलाधिकारी द्वारा जसोवर पहाड़ी पर स्थान चयनित किया गया था।