मिर्ज़ापुर: मंडलायुक्त ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में की समीक्षा
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की गई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आयुक्त ने समीक्षा की। अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता नलकूप सहित दो और अधिकारियों को शो-काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।