कानपुर: गुजैनी एलीवेटर पुल पर बैंककर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, हुई मौत
नरेंद्र कुमार किसान नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बिजनेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम 7 बजे बैंक और बारिश बंद होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकले थे।गुजैनी एलिवेटेड पुल पर फुट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे जहां जलभराव के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होने सेवह बाइक समेत सड़क पर आ गिरे। इससे वह पीछे से आ रहे ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकला जिससे उनकी मौत