जरीडीह: जैनामोड़ में सुवर्णवनिक कल्याण समिति ने जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम को लेकर की बैठक
Jaridih, Bokaro | Mar 19, 2024 जैनामोड़ में सुवर्णवनिक कल्याण समिति ने जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकारिणी की बैठक बोकारो जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही बोकारो जिला अंतर्गत विभिन्न गांव में समिति की ओर से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।