पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने साइबर ठगी के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस चला रखा है। जिसके तहत निर्माणाधीन मकान में बैठकर साइबर ठगी कर रहे चार साइबर ठगों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 4 मोबाइल फोन व 6 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। शुक्रवार रात्रि 9 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।