उमरेठ के मोरडोंगरी और मुजावर क्षेत्र में प्लेटिनम और अन्य खनिजों के लिए खदाने खोलने का मामला तूल पकडते जा रहा है। इस क्षेत्र में पंचायतों से ग्रामीण प्रस्ताव मांग रहे है। प्रस्ताव लेने के बाद खदानों के विरोध में कोर्ट जाने की तैयारियंा की जा रही है। रविवार को 7 बजे उपसरपंच पंकज दुबे ने बताया कि ग्रामीण पंचायत के प्रस्ताव मांग रहे है।