इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड के ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
Itarhi, Buxar | Sep 15, 2025 इटाढ़ी प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता समेत कृषि अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश सिंह ने किया। गोष्ठी का संचालन कृषि समन्वयक चन्द्रदेव उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में किसानों ने अपनी समस्याएं को रखा।