उनियारा थाना क्षेत्र के पलाई में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। शनिवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन किया गया। इसके बाद उनियारा वृताधिकारी आकांक्षा चौधरी नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान थाना प्रभारी कप्तान सिंह, एएसआई रतन लाल, पलाई चौकी प्रभारी रमेश चंद आदि मौजूद रहे।