झालरापाटन: हरिपुरा मोड पर रॉन्ग साइड जा रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, एक मजदूर की मौत और एक घायल, मजदूरी कर लौट रहे थे
नेशनल हाईवे 52 पर सदर थाना क्षेत्र के हरिपुरा मोड़ पर गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका एक रिश्तेदार मामूली घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे शाम का पोस्टमार्टम करवाया है। रीछवा निवासी मृतक कालू लाल और घायल रोशन दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और झालरापाटन से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे।