जरमुंडी थाना क्षेत्र जरमुंडी साप्ताहिक हाट में काम से जरमुंडी प्रखंड के पतसरा गांव निवासी अमित मंडल अपनी मोटरसाइकिल से आए थे।मोटरसाइकिल खड़ा करके वो अपने काम के लिए कुछ दूरी पर गए थे।वापस लौटे तो मोटरसाइकिल जहां लगाए थे वहां मौजूद नहीं था।काफी खोजबीन की गई लेकिन मोटरसाइकिल का कुछ भी पता नहीं चल पाया।मोटरसाइकिल मालिक द्वारा रविवार 1 बजे थाना को सूचना दी गई।