टिकारी: ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी के पदाधिकारी सह अधिवक्ता राजेश द्विवेदी के माँ के निधन पर सदस्यों ने जताया खेद
Tikari, Gaya | Jul 3, 2026 ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी की तत्वाधान में एक शिष्टमंडल दल टिकारी स्थित तिताईगंज मोहल्ला निवासी मंचीय पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता राजेश द्विवेदी के निवास स्थान पर एक सहानभूति मुलाकात किया। जहाँ उनके मां व दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार अविनाश कुमार की दादी 105 वर्षीय सुशीला देवी के अक्समिक निधन पर खेद जताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखा।