पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के पूर्व छात्र अतुल व्यास ने बढ़ाया हिमाचल का गौरव
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी के साथ दिखे कुलसचिव अतुल व्यास
बैजनाथ : पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय, पूर्व में जीजीडीएसडी कॉलेज, के पूर्व छात्र और IIT दिल्ली के कुलसचिव अतुल व्यास ने अपनी उपलब्धि से बैजनाथ व कांगड़ा का नाम रोशन किया है।
8 अगस्त को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य अतिथि बनने पर कुलसचिव अतुल व्यास उन्हें मंच तक अगुवाई करते हुए नजर आए।
पंचरुखी के सलियाना निवासी अतुल व्यास ने इसी कॉलेज से 10+1, 10+2 व बीएससी की पढ़ाई की, और हि.प्र. विश्वविद्यालय से एमएससी गणित किया। 2006 में IIT दिल्ली से जुड़कर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए आज वे कुलसचिव के पद पर हैं।
स्थानीय कॉलेज से शुरू हुआ उनका सफर आज देश की शीर्ष संस्था तक पहुंचा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
(कुशल कुमार पंचरूखी)