ग्वालियर गिर्द: बछड़े को कुचलने वाली जीप की तलाश, पशुप्रेमी ने दर्ज कराया मुकदमा
गोला का मंदिर पुलिस ने उस स्कार्पियो कार की तलाश शुरू कर दी है जिसने सडक पर बैठे बछड़े को तेजी व लापरवाही से चलाकर कुचल दिया थाम एनीमल फाउंडेशन चलाने वाले अजयपाल गुर्जर ने बताया कि 1 जुलाई को पंचशील नगर से वो गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने सडक पर बैठे गाय के बछड़े को कुचल दिया।आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।