गोपालगंज: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र: NH-227 पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एनएच-227 पर रामजानकी पथ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फैजुल्लाहपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान फैजुल्लाहपुर निवासी रजाक मियां की पत्नी अपसरी बेगम के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर