भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 2026-27 के केंद्रीय बजट को विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत करने वाला बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में सभी क्षेत्रों को बराबर रूप से देखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब भारत पर अमेरिकी टैरिफ का इतना दबाव है। यह सारी बातें रविवार को दोपहर 1:00 बजे जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।