बयाना: बयाना में हलवाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मीराना तिराहे के पास आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कैटर्स और हलवाई मजदूर संघ बयाना की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कस्बे के मीराना तिराहा स्थित वाटिका मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से गठित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उन्हें साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।