बख्तियारपुर: बरियारपुर में सीमेंट विक्रेता पर गोलीबारी और ईंट पत्थर से पर हमला,पटना रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव स्थित पूजा होटल के समीप गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर जमकर विवाद और गोलीबारी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रवाइच निवासी सीमेंट विक्रेता अंजनी सिंह पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज क