केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में चक्काजाम कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किशोर कहार, पिता रामाशीष कहार, निवासी अशरफपुर दानी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को निगरानी में लेकर केवटी थाना ला कर ब्रेथ एनालाइजर जांच कर पुष्टि किया।