चंदला: पठवा नाला बना मुसीबत, एक मील की दूरी तय करने को ग्रामीण 20 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर
बारिश के मौसम में चंदला क्षेत्र के पठवा नाला ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। दो गांवों के बीच महज एक मील की दूरी होने के बावजूद नाले में पानी भरने से लोगों को करीब 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम 4 बजे कहा कि पिछले आठ वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। कच्चा रास्ता बारिश में पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे लोगों