बुहाना: सिंघाना में उप तहसील के सामने किसानों ने यमुना नहर की मांग को लेकर दिया धरना
यमुना नहर लाओ जिला बचाओ आंदोलन के तहत अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा सिंघाना उप तहसील के सामने भगवान सिंह कोडाण की अध्यक्षता में धरना दिया। इस अवसर पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। धरने को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।