शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी कांड के आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। ज्ञात हो कि अपराधियों ने खलिहान में सो रहे चांपी गांव निवासी प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी।