पुलिस ने सोमवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि करवंदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 143/25 के आरोपी भीखारी राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भीखारी राम, पिता स्वर्गीय गोपी राम, निवासी बरीयाँव के पास से छापेमारी के दौरान 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई।