कर्वी: ईटौरा गांव के मजदूर की बेटी सुधा ने सड़क हादसे रोकने वाला अनोखा मॉडल किया तैयार
शुक्रवार दोपहर 1 बजे चित्रकूट के ईटौरा गांव में कक्षा 8 की छात्रा सुधा ने मीडिया को अपने अनोखे मॉडल की जानकारी दी। “ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम” पहले ही तैयार किया जा चुका है, जो चालक के सोने पर अलर्ट, सायरन और जरूरत पड़ने पर वाहन बंद कर देता है। 15 दिनों में बने इस मॉडल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।