गुलाना: मदाना गांव में अज्ञात कारणों से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
ग्राम मदाना में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एक बंदर की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। बंदर की मृत्यु की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र सिंह रघुवंशी, सूरज कुंभकार और मनोहर विश्वकर्मा ने अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।