बैतूल | मंगलवार, दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला बैतूल से जारी प्रेस नोट के अनुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए रानीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।