डॉ. अंबेडकर नगर: महू क्षेत्र के पासीपुरा रोड पर लगे बोरिंग मोटर पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
महू के गुज़ारखेड़ा पंचायत के पासी पूरा रोड के सामने लगी मोटर चालू करने वाले बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट से मंगलवार रात 11 बजे आग लग गई जिसमें इलेक्ट्रिक पैनल पूरी तरह जलकर खराब हो गया बताया जा रहा है कि बारिश का पानी बोरिंग के पैनल में घुस गया था जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है