ग्वालियर गिर्द: पुरानी छावनी में होटल कर्मचारी को गोली मारने वाले बाइक सवारों का सुराग नहीं, CCTV फुटेज से पुलिस कर रही तलाश
पुरानी छावनी इलाके में होटल में काम करने वाले जितेंद्र जाटव के हमलावर 3 दिन बाद भी अज्ञात है। पुलिस को बाइक सवार 3 बदमाशों के CCTV फुटेज मिले हैं इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 22 और 23 सितंबर की दरमियानी रात वृंदावन गार्डन के पास नकाबपोश बदमाशों ने जितेंद्र को रोक कर उस पर गोली चला दी थी जो उसके बाएं पैर में लगी है इसके बाद बदमाश भाग निकले।