ग्वालियर गिर्द: दिशा समिति की बैठक में सड़कों की बदहाली पर हंगामा, सांसद ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
ग्वालियर जिला कलेक्टर सभागार में सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक में शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति और सड़क सुरक्षा बड़ा मुद्दा बना। चेतक पुरी की गुफा नुमा सड़क पर दोबारा डामरीकरण को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाए और घटिया निर्माण पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।